# समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र में संबंध/अंतर | Samajshastra Aur Apradhshastra

अपराधशास्त्र में सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही अपराध का अध्ययन किया जाता है और इन परिस्थितियों का ज्ञान समाजशास्त्र से ही प्राप्त होता है। अब तो यह सिद्ध हो चुका है कि अपराधी जन्मजात नहीं होते। वे तो सामाजिक पर्यावरण की देन हैं। अपराधी-व्यवहार को जानने तथा इनके पीछे छिपे कारणों का पता लगाने की दृष्टि से आवश्यक है कि समाज की प्रकृति को समझा जाय और सामाजिक परिस्थितियों का ज्ञान प्राप्त किया जाय। इसके लिए अपराधशास्त्र को समाजशास्त्र पर निर्भर रहना पड़ेगा।

समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र में अंतर :

समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र में निकटता का सम्बन्ध होने के पश्चात् भी दोनों विज्ञानों में कुछ भेद हैं, जिसके कारण दोनों विज्ञानों का अस्तित्व पृथक्-पृथक् स्वीकार किया गया है। समाजशास्त्र और अपराधशास्त्र के अन्तर को निम्नांकित बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।

1. समाजशास्त्र समग्र समाज का अर्थात् समाज की सभी इकाइयों का अध्ययन करने में रूचि रखता है। समाज की इकाई चाहे आर्थिक, सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक, राजनीतिक या अपराधशास्त्रीय आदि सभी का गहनता से अध्ययन करता है, जबकि अपराधशास्त्र सामाजिक व्यवहार के एक स्वरूप आपराधिक कृत्यों के अध्ययन से ही विशेष रुचि रखता है।

2. समाजशास्त्र का दृष्टिकोण सामाजिक है। सामाजिक दृष्टिकोण के आधार पर समाजशास्त्र अपराध को सामाजिक घटना के रूप में मानता है, जबकि अपराधशास्त्र का दृष्टिकोण अपराधशास्त्रीय है, जिसके आधार पर वह अपराध को कुसमायोजन या आपराधिक कृत्य मानता है।

3. समाजशास्त्र समग्र समाज का अध्ययन करता है, जिसके कारण इसे सामान्य विज्ञान की श्रृंखला में रखा जाता है, जबकि अपराधशास्त्र का सम्बन्ध मात्र आपराधिक घटनाओं व उससे जुड़ी इकाइयों से है। इस कारण इसे विशिष्ट विज्ञान माना जाता है।

4. समाजशास्त्र का क्षेत्र इस दृष्टि से व्यापक है कि इसके द्वारा सम्पूर्ण समाज का सामाजिक जीवन के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाता है जबकि अपराधशास्त्र में केवल एक पहलू- अपराधी व्यवहार का अध्ययन किया जाता है। इस दृष्टि से अपराधशास्त्र का क्षेत्र समाजशास्त्र की तुलना में सीमित है।

5. समाजशास्त्र एक विशुद्ध एवं सैद्धान्तिक विज्ञान है। यह ‘क्या है’ का वर्णन करता है न कि ‘क्या होना चाहिए’ का। अपराधशास्त्र अपराध से सम्बन्धित तथ्यों का पता लगाने और कारणों को मालूम करने का प्रयत्न करता है, परन्तु साथ ही यह क्या होना चाहिए, का अध्ययन भी करता है। इसका उद्देश्य अपराधी व्यवहार या कानूनों के उल्लंघन को रोकना तथा अपराधी को सुधारना है। इस दृष्टि से यह एक आदर्शात्मक विज्ञान है।.

The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# सिद्धान्त निर्माण का अर्थ, परिभाषा, विशेषताएं, महत्व | सिद्धान्त निर्माण के प्रकार | Siddhant Nirman

सिद्धान्त निर्माण : सिद्धान्त वैज्ञानिक अनुसन्धान का एक महत्वपूर्ण चरण है। गुडे तथा हॉट ने सिद्धान्त को विज्ञान का उपकरण माना है क्योंकि इससे हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण…

# पैरेटो की सामाजिक क्रिया की अवधारणा | Social Action Theory of Vilfred Pareto

सामाजिक क्रिया सिद्धान्त प्रमुख रूप से एक प्रकार्यात्मक सिद्धान्त है। सर्वप्रथम विल्फ्रेडो पैरेटो ने सामाजिक क्रिया सिद्धान्त की रूपरेखा प्रस्तुत की। बाद में मैक्स वेबर ने सामाजिक…

# सामाजिक एकता (सुदृढ़ता) या समैक्य का सिद्धान्त : दुर्खीम | Theory of Social Solidarity

दुर्खीम के सामाजिक एकता का सिद्धान्त : दुर्खीम ने सामाजिक एकता या समैक्य के सिद्धान्त का प्रतिपादन अपनी पुस्तक “दी डिवीजन आफ लेबर इन सोसाइटी” (The Division…

# पारसन्स के सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त | Parsons’s Theory of Social Stratification

पारसन्स का सिद्धान्त (Theory of Parsons) : सामाजिक स्तरीकरण के प्रकार्यवादी सिद्धान्तों में पारसन्स का सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त एक प्रमुख सिद्धान्त माना जाता है अतएव यहाँ…

# मैक्स वेबर के सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त | Maxweber’s Theory of Social Stratification

मैक्स वेबर के सामाजिक स्तरीकरण के सिद्धान्त : मैक्स वेबर ने अपने सामाजिक स्तरीकरण के सिद्धान्त में “कार्ल मार्क्स के सामाजिक स्तरीकरण सिद्धान्त” की कमियों को दूर…

# कार्ल मार्क्स के सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त | Karl Marx’s Theory of Social Stratification

कार्ल मार्क्स के सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त – कार्ल मार्क्स के सामाजिक स्तरीकरण का सिद्धान्त मार्क्स की वर्ग व्यवस्था पर आधारित है। मार्क्स ने समाज में आर्थिक आधार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − one =