# रणधीर सिंह बनाम भारत संघ वाद

रणधीर सिंह बनाम भारत संघ :

रणधीर सिंह बनाम भारत संघ वाद निदेशक तत्वों में निहित ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ से सम्बन्धित है, साथ ही जो मौलिक अधिकारों में समानता के अधिकार विशेषतः लोक सेवाओं में अवसर की समानता है उससे भी जुड़ा है। यद्यपि समान कार्य के लिए समान वेतन स्पष्टतः मौलिक अधिकार के रूप में स्थापित नहीं है किन्तु न्यायालय ने इसे संवैधानिक लक्ष्य मान कर अनु० 39 (d) के अनुरूप अनेक वादों में आधार बनाया। रणधीर सिंह वाद में इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक निर्णय में अभिनिर्धारित किया कि –

“यद्यपि समान कार्य के लिए समान वेतन एक मूल अधिकार नहीं है, एक निदेशक तत्त्व है परन्तु निश्चित ही अनु० 14, 16 और 39 (d) के अधीन एक संवैधानिक लक्ष्य है, यदि किन्ही दो व्यक्यिों के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है। जिसका कोई ठोस आधार नहीं है तो इससे अनु० 14 का अतिक्रमण होता है और न्यायालय इसके पालन कराने के लिए अनु० 32 के अधीन अपनी अधिकारिता का प्रयोग कर सकता है।”

रणधीर बनाम भारत सिंह के वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने समान कार्य के लिए समान वेतन को मौलिक अधिकार न मानते हुए भी संवैधानिक लक्ष्य माना और उसके क्रियान्वयन हेतु अनु० 32 के अन्तर्गत संवैधानिक उपचार भी स्वीकार किया। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस सिद्धान्त की इतनी उदार व्याख्या की गई कि समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धान्त को आकस्मिक रूप से नियुक्त दैनिक भोगी कर्मचारियों (यदि वे स्थायी कर्मचारियों के समान कार्य करते हैं) पर भी लागू किया। न्यायालय की दृष्टि में, ऐसे कर्मचारी भी समान वेतन पाने के हकदार हैं।

इस प्रकार न्यायालय का यह नवीन दृष्टिकोण, निदेशक तत्वों को संवैधानिक लक्ष्य घोषित कर, संवैधानिक उपचार प्रदान करने तक सहमत है।

The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# एम. सी. मेहता बनाम तमिलनाडु राज्य वाद

एम. सी. मेहता बनाम तमिलनाडु राज्य वाद : एम. सी. मेहता बनाम तमिलनाडु राज्य वाद में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता श्री एम. सी. मेहता ने लोकहित…

# ए. आर. अन्तुले बनाम आर. एस. नाइक वाद

ए.आर. अन्तुले बनाम आर. एस. नाइक वाद : ए. आर. अन्तुले बनाम आर. एस. नाइक वाद अधिकारों एवं निदेशक सिद्धान्तों में विहित न्याय की संकल्पना से जुड़ा…

# रंजन द्विवेदी बनाम भारत संघ वाद

रंजन द्विवेदी बनाम भारत संघ वाद : रंजन द्विवेदी बनाम भारत संघ वाद से पूर्व के वर्षों में निदेशक तत्वों को श्रेष्ठता या सर्वोच्चता न्यायालय द्वारा मात्र…

# सरला मुद्गल बनाम भारत संघ मामला (Sarla Mudgal Case)

सरला मुद्गल बनाम भारत संघ : सरला मुद्गल बनाम भारत संघ वाद सामुदायिक कल्याण से जुड़ा बाद है, भारत के संविधान के निदेशक तत्वों में नागरिकों के…

# जुगल किशोर बनाम लेबर कमिश्नर वाद

जुगल किशोर बनाम लेबर कमिश्नर वाद : जुगल किशोर बनाम लेबर कमिश्नर के इस वाद में बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम की धारा 26 ( 2 )…

# विजय कॉटन मिल्स बनाम अजमेर राज्य वाद

श्री विजय कॉटन मिल्स बनाम अजमेर राज्य वाद मौलिक अधिकारों पर प्रतिबन्ध एवं युक्तियुक्त निर्बन्धन हेतु निदेशक तत्वों को आधार मानने के संबंध में “विजय कॉटन मिल्स…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *