# अन्तः पीढ़ी एवं अन्तर पीढ़ी गतिशीलता : सामाजिक गतिशीलता | Intra and Intergenerational Mobility

गति जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया है, परिवर्तन गति का परिणाम है, प्रत्येक परिवर्तन में सामाजिक गतिशीलता नहीं रहती है, जब गतिशीलता सामाजिक जीवन की इकाइयों से सम्बन्धित होती है तो इसे सामाजिक गतिशीलता कहते हैं।

सामाजिक गतिशीलता की परिभाषाओं में से कुछ परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं-

(1) सोरोकिन के शब्दों में, “एक व्यक्ति या सामाजिक वस्तु अथवा मूल्य अर्थात् मानव क्रियाकलाप द्वारा बनायी या रूपान्तरित किसी भी चीज में एक सामाजिक स्थिति से दूसरी सामाजिक स्थिति में होने वाले परिवर्तन को सामाजिक गतिशीलता कहते हैं।”

(2) पीटर के शब्दों में, “समाज के सदस्यों के सामाजिक जीवन में होने वाली स्थिति, पद, पेशा और निवास स्थान सम्बन्धी परिवर्तनों को सामाजिक गतिशीलता कहते हैं।”

सार रूप में हम यह कह सकते हैं कि सामाजिक संरचना की किसी इकाई की स्थिति में होने वाले किसी भी प्रकार के परिवर्तन को सामाजिक गतिशीलता कहते हैं।

अन्तः पीढ़ी एवं अन्तर पीढ़ी गतिशीलता :

पीढ़ी को आधार मानकर सामाजिक गतिशीलता के दो प्रकारों का उल्लेख किया जा सकता है-

(i) अन्तः पीढ़ी गतिशीलता

(ii) अन्तर पीढ़ी गतिशीलता।

पीढ़ी शब्द की कई व्याख्याएँ की गई हैं। कई बार हम एक व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन काल को एक पीढ़ी कहते हैं और उसकी सन्तति को विभिन्न पीढ़ियों द्वारा सम्बोधित करते हैं। उदाहरण के लिए, हम कहते हैं- मोतीलाल नेहरू की पीढ़ी, जवाहरलाल नेहरू की पीढ़ी आदि।

पीढ़ी शब्द का प्रयोग एक आयु-समूह के लोगों के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए, हम कहते हैं- नई पीढ़ी, स्कूल जाने वाली पीढ़ी, कॉलेज जाने वाली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी, हमारी पीढ़ी, युवा पीढ़ी, पुरानी पीढ़ी आदि। भारत की प्राचीन आश्रम व्यवस्था के अन्तर्गत एक पीढ़ी का कार्यकाल 25 वर्ष माना गया है। इस प्रकार पीढ़ी शब्द की कोई स्पष्ट व्याख्या नहीं की गई है।

1. अन्तः पीढ़ी गतिशीलता (Intragenerational Mobility)

यदि एक व्यक्ति एक पीढ़ी में एक पद को त्यागकर दूसरा पद ग्रहण करता है तो उसे हम अन्तः पीढ़ी गतिशीलता कहेंगे। उदाहरण के लिए, 21 वर्ष की आयु का विद्यार्थी अपना अध्ययन समाप्त कर व्यवसायी बन जाता है या कोई नौकरी कर लेता है तो यह अन्तः पीढ़ी गतिशीलता कहलाएगी। इसी प्रकार से एक व्यक्ति द्वारा चुनाव जीतकर विधायक और उसके बाद मुख्यमन्त्री बनना भी अन्तः पीढ़ी गतिशीलता है।

2. अन्तर पीढ़ी गतिशीलता (Intergenerational Mobility)

अन्तर पीढ़ी गतिशीलता का तात्पर्य है एक पीढ़ी में धारण किए गए पद को त्यागकर दूसरी पीढ़ी के पदों को ग्रहण करना। अन्तर पीढ़ी गतिशीलता प्राकृतिक एवं स्वाभाविक है। आश्रम व्यवस्था अन्तर पीढ़ी गतिशीलता का स्पष्ट उदाहरण है, जिसमें एक व्यक्ति ब्रह्मचर्य आश्रम, गृहस्थ आश्रम, वानप्रस्थ आश्रम और संन्यास आश्रम से गुजरता है। यह गतिशीलता व्यवस्थित, सरल तथा जटिलताओं से मुक्त है। एक व्यक्ति बाल्यावस्था में स्कूल में अध्ययन करता है, किशोर होने पर वह कॉलेज में पढ़ता है और युवा होने पर व्यवसाय या नौकरी करता है। उसकी यह गतिशीलता अन्तर पीढ़ी गतिशीलता कहलाएगी। विवाह करके व्यक्ति द्वारा पति व पिता का तथा स्त्री द्वारा पत्नी व माँ का पद ग्रहण करना भी अन्तर पीढ़ी गतिशीलता ही है।

प्रत्येक समाज में हमें अन्तः पीढ़ी और अन्तर पीढ़ी गतिशीलता देखने को मिलती है। गतिशीलता के उदग्र एवं क्षैतिज स्वरूपों की व्याख्या भी हम अन्तः और अन्तर पीढ़ी गतिशीलता के सन्दर्भ में कर सकते हैं।

Read More : समाजीकरण के स्तर एवं प्रक्रिया

The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# समाजशास्त्र तथा विकास पर एक निबंध | मानव विकास में समाजशास्त्र की भूमिका | Sociology and Development

समाजशास्त्र तथा विकास : जहाँ तक विकास का सम्बन्ध है सामाजिक विकास की धारणा एक प्रमुख समाजशास्त्री अवधारणा है जिसका अध्ययन हम समाजशास्त्र की एक विशिष्ट शाखा…

# वस्तुनिष्ठता की समस्या | वस्तुनिष्ठता की प्राप्ति में कठिनाइयां (Difficulties in Achieving Objectivity)

वस्तुनिष्ठता की प्राप्ति में समस्या/कठिनाइयां : सामाजिक शोध में वस्तुनिष्ठता आवश्यक है। वस्तुनिष्ठता के अभाव में सामाजिक शोध को वैज्ञानिकता की ओर ले जाना असम्भव है। वस्तुनिष्ठता…

# समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से तात्पर्य (Sociological Perspective) | Samajshastriya Pariprekshya Kya Hai

समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य से तात्पर्य : किसी भी विषय या अनुशासन के अध्ययन में दृष्टिकोण या परिप्रेक्ष्य का तात्पर्य उसके अध्ययन में किये जाने वाले अध्ययन का एक…

# वस्तुनिष्ठता : अर्थ, परिभाषाएं, विशेषताएं, महत्व | वस्तुनिष्ठता प्राप्ति के साधन

सामाजिक शोध का मौलिक उद्देश्य किसी सामाजिक घटना का वैज्ञानिक अध्ययन करना है। वैज्ञानिक अध्ययन का कार्य यथार्थता को सामने लाना है। इसके लिए सामाजिक अध्ययन में…

# समाजशास्त्र का विषय क्षेत्र (Samajshastra Ka Vishay Kshetra)

समाजशास्त्र का विषय क्षेत्र : विषय क्षेत्र से तात्पर्य उन संभावित सीमाओं से है, जिस स्थान तक किसी विषय या विज्ञान का अध्ययन किया जाता है। समाजशास्त्र…

# समाजशास्त्र और भूगोल में संबंध/अंतर (Samajshastra Vs Bhugol)

समाजशास्त्र और भूगोल में संबंध : समाजशास्त्र और भूगोल पूर्णतया दो पृथक विषय मालूम पड़ते हैं, परन्तु इन दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध है। समाजशास्त्र के अन्तर्गत अध्ययन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *