# गुप्त वंश (गुप्त साम्राज्य) कालीन छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Me Gupta Vansh Samrajya

गुप्त वंश कालीन छत्तीसगढ़ :

तीसरी शताब्दी के अंत तक और चौथी शताब्दी के प्रारंभ में उत्तर भारत में कोई राजनीतिक शक्ति नहीं थी। पूरा देश कई छोटे-छोटे नृपतंत्रो और प्रजातंत्र राज्यों में बंट गया था, ऐसी परिस्थिति का लाभ उठाकर साकेत प्रयाग क्षेत्र के आसपास श्री गुप्त नामक राजा ने एक राजतंत्र की स्थापना की जो गुप्त राजवंश के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

श्री गुप्त का पुत्र घटोत्कच तथा उसका पुत्र चंद्रगुप्त प्रथम था। चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त ने अपने दिग्विजय द्वारा साम्राज्य की सीमा को भारत के एक बड़े भाग पर फैलाने का प्रयत्न किया। गुप्त राजवंश के सम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति से ज्ञात होता है कि इसने दक्षिणापथ की दिग्विजय के समय सर्वप्रथम दक्षिण कोसल के राजा महेन्द्र को पराजित किया। उसके बाद उसने राजा व्याघ्रराज (बस्तर) को पराजित किया। महानदी के तट पर लंबे समय तक समुद्रगुप्त की सेना का पड़ाव था, जिसके आधार पर वर्तमान महासमुंद जिला का नामकरण माना जाता है।

समुद्रगुप्त रीवा होते हुए महाकोसल में प्रविष्ठ हुआ। महाकोसल अर्थात आधुनिक छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र जिनमें बिलासपुर, रायपुर, संबलपुर तथा वर्तमान उड़ीसा के कुछ इलाके शामिल थे, अधिकार कर लिया। सन् 1972 में छत्तीसगढ़ के पानाबरस नामक गांव से 20 स्वर्ण सिक्के प्राप्त हुए है, जिनमें एक सिक्का रामगुप्त का, एक सिक्का समुद्रगुप्त और सात सिक्के चन्द्रगुप्त के हैं। आरंग से कुमारगुप्त का रत्नजड़ित “मयूर सिक्का” प्राप्त हुआ है। सिरपुर से प्राप्त कई लेखों में महाशिवगुप्त बालार्जुन का नाम आता है, उनकी माता का नाम वासटा देवी के द्वारा सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर बनवाया गया था।

#Sources (पुस्तक) :

  • शर्मा, राजकुमार – मध्यप्रदेश के पुरातत्व का संदर्भ ग्रंथ (पृ. – 29, 30)
  • गुप्त, प्यारेलाल – प्राचीन छत्तीसगढ़ (पृ. – 51)
  • यदु, डॉ. हेमुलाल – दक्षिण कोसल की क्लास (पृ. – 33)
The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व : छत्तीसगढ़ (Bastar Ka Dussehra Parv)

बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा विभिन्न विधि-विधानों के संगम का पर्व है। इस पर्व के प्रत्येक विधि-विधान की अपनी ऐतिहासिकता है, जो स्वयमेव ही इस पर्व को ऐतिहासिक…

# जिला बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ | Baloda Bazar District of Chhattisgarh

जिला बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय – सतनाम पंथ की अमर भूमि, वीरों की धरती बलौदाबाजार-भाटापारा एक नवगठित जिला है। जनवरी 2012 में रायपुर से अलग कर…

# जिला महासमुंद : छत्तीसगढ़ | Mahasamund District of Chhattisgarh

जिला महासमुंद : छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय – उड़िया-लरिया संस्कृति के कलेवर से सुसज्जित पावन धरा की पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयाम जितना सशक्त है, रत्नगर्भा, उर्वर धरा…

# जिला गरियाबंद : छत्तीसगढ़ | Gariaband District of Chhattisgarh

जिला गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय – गरियाबंद छत्तीसगढ़ का नवगठित जिला है। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस धरा की भूगर्भ में हीरा, मोती का असीम भंडार…

# जिला धमतरी : छत्तीसगढ़ | Dhamtari District of Chhattisgarh

जिला धमतरी : छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय – प्रकृति की अंचल में स्थित धमतरी जिला अपने पौराणिक मान्यताओं ऐतिहासिक धरोहरों, संतो एवं ऋषि-मुनियों की जननी तथा नैसर्गिक खाद्य…

# जिला दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ | Dantewada District of Chhattisgarh

जिला दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ सामान्य परिचय – देवी सती की पौराणिक आख्यान और मां दन्तेश्वरी (दंतेवाड़ा) की श्रद्धा-आस्था-विश्वास की यह पावन भूमि है। काकतीय पितामह अन्नमदेव की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *