# गुप्त वंश (गुप्त साम्राज्य) कालीन छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Me Gupta Vansh Samrajya

गुप्त वंश कालीन छत्तीसगढ़ :

तीसरी शताब्दी के अंत तक और चौथी शताब्दी के प्रारंभ में उत्तर भारत में कोई राजनीतिक शक्ति नहीं थी। पूरा देश कई छोटे-छोटे नृपतंत्रो और प्रजातंत्र राज्यों में बंट गया था, ऐसी परिस्थिति का लाभ उठाकर साकेत प्रयाग क्षेत्र के आसपास श्री गुप्त नामक राजा ने एक राजतंत्र की स्थापना की जो गुप्त राजवंश के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

श्री गुप्त का पुत्र घटोत्कच तथा उसका पुत्र चंद्रगुप्त प्रथम था। चन्द्रगुप्त प्रथम का उत्तराधिकारी समुद्रगुप्त ने अपने दिग्विजय द्वारा साम्राज्य की सीमा को भारत के एक बड़े भाग पर फैलाने का प्रयत्न किया। गुप्त राजवंश के सम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति से ज्ञात होता है कि इसने दक्षिणापथ की दिग्विजय के समय सर्वप्रथम दक्षिण कोसल के राजा महेन्द्र को पराजित किया। उसके बाद उसने राजा व्याघ्रराज (बस्तर) को पराजित किया। महानदी के तट पर लंबे समय तक समुद्रगुप्त की सेना का पड़ाव था, जिसके आधार पर वर्तमान महासमुंद जिला का नामकरण माना जाता है।

समुद्रगुप्त रीवा होते हुए महाकोसल में प्रविष्ठ हुआ। महाकोसल अर्थात आधुनिक छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र जिनमें बिलासपुर, रायपुर, संबलपुर तथा वर्तमान उड़ीसा के कुछ इलाके शामिल थे, अधिकार कर लिया। सन् 1972 में छत्तीसगढ़ के पानाबरस नामक गांव से 20 स्वर्ण सिक्के प्राप्त हुए है, जिनमें एक सिक्का रामगुप्त का, एक सिक्का समुद्रगुप्त और सात सिक्के चन्द्रगुप्त के हैं। आरंग से कुमारगुप्त का रत्नजड़ित “मयूर सिक्का” प्राप्त हुआ है। सिरपुर से प्राप्त कई लेखों में महाशिवगुप्त बालार्जुन का नाम आता है, उनकी माता का नाम वासटा देवी के द्वारा सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर बनवाया गया था।

#Sources (पुस्तक) :

  • शर्मा, राजकुमार – मध्यप्रदेश के पुरातत्व का संदर्भ ग्रंथ (पृ. – 29, 30)
  • गुप्त, प्यारेलाल – प्राचीन छत्तीसगढ़ (पृ. – 51)
  • यदु, डॉ. हेमुलाल – दक्षिण कोसल की क्लास (पृ. – 33)
The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# नेपोलियन बोनापार्ट के पतन के कारण | Cause of the Fall of Napoleon Bonaparte

Home / History / # नेपोलियन बोनापार्ट के पतन के कारण | Cause of the Fall of Napoleon Bonaparteनेपोलियन के पतन के कारण : सन् 1807 में…

# बस्तर का दशहरा पर्व : छत्तीसगढ़ | Bastar Ka Dussehra Parv

Home / Chhattisgarh / Cultures / # बस्तर का दशहरा पर्व : छत्तीसगढ़ | Bastar Ka Dussehra Parvबस्तर का ऐतिहासिक दशहरा विभिन्न विधि-विधानों के संगम का पर्व…

# इतिहास शिक्षण के शिक्षण सूत्र (Itihas Shikshan ke Shikshan Sutra)

Home / History / QnA / # इतिहास शिक्षण के शिक्षण सूत्र (Itihas Shikshan ke Shikshan Sutra)शिक्षण कला में दक्षता प्राप्त करने के लिए विषयवस्तु के विस्तृत…

# छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र | Scheduled Areas of Chhattisgarh State in Hindi

Home / Chhattisgarh / # छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित क्षेत्र | Scheduled Areas of Chhattisgarh State in Hindiभारतीय संविधान के 5वीं और 6वीं अनुसूची में उल्लेखित क्षेत्रों…

# छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक गाथा, कथाएं एवं लोक नाट्य | Folk Tales And Folk Drama of Chhattisgarh

Home / Chhattisgarh / Cultures / # छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक गाथा, कथाएं एवं लोक नाट्य | Folk Tales And Folk Drama of Chhattisgarhछत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति…

# छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक गीत | Chhattisgarh Ke Lok Geet

Home / Chhattisgarh / Cultures / # छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक गीत | Chhattisgarh Ke Lok Geetछत्तीसगढ़ी लोक गीत : किसी क्षेत्र विशेष में लोक संस्कृति के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − six =