# नई प्रौद्योगिकी मानव समाज (सभ्यता) को किस तरह प्रभावित कर रही है?

प्रौद्योगिकी और मानव समाज (सभ्यता) :

मानव समाज की जीवन शैली पर अलग-अलग युगों में तत्कालीन प्रौद्योगिकी का प्रभाव रहा है। प्रौद्योगिकी ने समय-समय पर होने वाले परिवर्तनों को भी प्रभावित किया है। मानव समाज में प्रचलित संयुक्त परिवार प्रणाली, विवाह की भिन्न-भिन्न पद्धतियाँ, बहुविवाह प्रथा के स्थान पर एक पत्नी वाली सभ्यता, सम्पत्ति में समान अधिकार, स्त्रियों को बराबरी का दर्जा, परिवार का आकार जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों से प्रौद्योगिकी का बहुत ही घनिष्ठ सम्बन्ध रहा है। प्रौद्योगिकी ने व्यापार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण क्रान्ति की है। इस प्रकार व्यापारिक और औद्योगिक क्रान्ति ने सभ्यता को बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

मानवीय सोच एवं चिन्तन प्रौद्योगिकी के द्वारा अधिक प्रभावित होता है। प्रौद्योगिकी को किसी काम को करने और किसी ढंग से रहने की तकनीक के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यही कारण है कि प्रौद्योगिकी का प्रभाव मानव समाज पर पड़ता है तथा मानव समाज की तत्कालीन विशेषताएँ समाज का निर्माण करती हैं।

निष्कर्षतः यह कह सकते हैं कि प्रौद्योगिकी मानव समाज के लिए वरदान भी है और अभिशाप भी। यह मनुष्य के विवेक पर निर्भर करता है कि वह इन विकल्पों में से किसे चुनता है। इसमें जहाँ एक ओर अनेक विकास का मार्ग हैं तो दूसरी ओर कमजोर पहलू भी हैं। जो मनुष्य की नादानी के कारण सामने आते हैं, जैसे- पर्यावरण प्रदूषण। आधुनिक तकनीकी सभ्यता वर्तमान प्रौद्योगिकी के ऊपर निर्भर करती है और इसकी भविष्य बहुत कुछ इसकी सन्तुलित वृद्धि पर निर्भर करता है। यदि मनुष्य ने इस सन्तुलन को भंग किया तो विनाश निश्चित है, अन्यथा विकास के अपार द्वार खुले हुए हैं।.

Read More : आधुनिक तकनीक सभ्यता को कैसे प्रभावित करती है?

The premier library of general studies, current affairs, educational news with also competitive examination related syllabus.

Related Posts

# मौलिक अधिकारों के उल्लेख का ऐतिहासिक परिदृश्य

Home / QnA / # मौलिक अधिकारों के उल्लेख का ऐतिहासिक परिदृश्यमौलिक अधिकारों के उल्लेख का ऐतिहासिक परिदृश्य : मौलिक अधिकारों से सम्बन्धित उपबंधों का समावेश आधुनिक…

# जनांकिकी संक्रमण का क्या अर्थ है ? (Meaning of Demography Transit)

Home / QnA / # जनांकिकी संक्रमण का क्या अर्थ है ? (Meaning of Demography Transit)जनांकिकी संक्रमण का अभिप्राय : विश्व के किसी भी जनसमूह को जनांकिकी…

# एंजिल का नियम क्या है और यह नगरों पर कैसे लागू होता है? | Angel’s Rule of Consumption

Home / QnA / # एंजिल का नियम क्या है और यह नगरों पर कैसे लागू होता है? | Angel’s Rule of Consumptionएंजिल का उपभोग का नियम…

# ओजोन परत : आशय, क्षरण के कारण/क्षय प्रक्रिया, दुष्परिणाम | Ozone Layer (Ozone Depletion)

Home / QnA / # ओजोन परत : आशय, क्षरण के कारण/क्षय प्रक्रिया, दुष्परिणाम | Ozone Layer (Ozone Depletion)ओजोन परत क्या है/आशय : हमारे वायुमण्डल में 15…

# आधुनिक तकनीक सभ्यता को कैसे प्रभावित करती है?

Home / QnA / # आधुनिक तकनीक सभ्यता को कैसे प्रभावित करती है?आधुनिक तकनीक और सभ्यता : प्रौद्योगिकी ने आम आदमी को सशक्त बनाने में अहम् भूमिका…

# इतिहास शिक्षण के शिक्षण सूत्र (Itihas Shikshan ke Shikshan Sutra)

Home / History / QnA / # इतिहास शिक्षण के शिक्षण सूत्र (Itihas Shikshan ke Shikshan Sutra)शिक्षण कला में दक्षता प्राप्त करने के लिए विषयवस्तु के विस्तृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + seven =